दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज थाना क्षेत्रों में दुर्गा पूजा का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष अनीस कुमार की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति व सद्भावना का संदेश दिया गया। आयोजित फ्लैग मार्च थाना प्रांगण से निकलकर मननपुर चौक, हसनगंज बाजार के रास्ते सैंट्रल बैंक चौक होते हुए पुनः थाना प्रांगण पहुंच समाप्त हुई। जिसको लेकर थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश पर दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही लोगों को शांति व सद्भावना का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी की अगुवाई में बाजार में सड़क किनारे लगे मोटरसाइकिल व अन्य वाहन को हटवाते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया गया। ताकि श्रद्धालुओं को आवाजाही में परेशानी नहीं उठानी पड़े। फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे। थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है। बताया बदमाशों और उपद्रवियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। बताया किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत जानकारी देने की बातें कही गई। साथ ही थानाध्यक्ष ने पूजा दौरान क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील की गई। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
