महापौर ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर लगातार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल भी सजग है। महापौर उषा देवी अग्रवाल के साथ नगर निगम के पदाधिकारी के द्वारा शहर के विभिन्न पूजा पंडाल का औचक निरीक्षण कर साफ सफाई एवं पुजा पंडाल के सदस्य गणों से वहां की वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त किया गया।सन ऑफ इंडिया क्लब, दौलतराम चौक पूजा समिति,लीडर क्लब पानी टंकी चौक, संग्राम संघ, ड्राइवर टोला, संघर्ष क्लब विनोदपुर ,एल० डल्लू० सी० क्लब डेहरिया, श्री यज्ञशाला दुर्गा पूजा समिति शिव मंदिर चौक, बनिया टोला पूजा समिति, बिनोदपुर पूजा समिति, महामाया पूजा समिति बिनोदपुर, सर्व मंगल सार्वजनिक दुर्गा स्थान मिरचाईबाड़ी, भगवान चौक एवं अन्य पूजा पंडालों पर निरीक्षण कर वहां की विधि व्यवस्था एवं साफ सफाई की जानकारी क्लब के सदस्यगणों से ली। इस दौरान महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि पूरे शहर के सभी पूजा पंडालों में नगर निगम के पदाधिकारियों को अलग-अलग नियुक्त कर वहां की सफाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए सबको नियुक्त किया जा चुका है। जिसे पूजा पंडाल के लोगों एवं आम लोगों को नगर निगम के द्वारा हर तरह की सुविधा मुहैया कराया जाए एवं पंडाल के आसपास सफाई की समुचित व्यवस्था की पूरी तैयारी नगर निगम के द्वारा की जा चुकी है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
