चोरी के तीन मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार – आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेत्रत्व में गुरुवार को आर.पी.एफ की सी.पी.डी.एस टीम और रेल पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया गया। कटिहार रेलवे स्टेशन पर असमाजिक तत्वो के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान चोरी के तीन मोबाइल फोन की बरामदगी के साथ तीन अपराधियों को आरपीएफ द्वारा पकड़ा गया। जिसमे कटिहार जिला निवासी पिंकु कुमार साह, अररिया जिला निवासी मो समीर और पिंटू कुमार प्रभाकर शामिल है। वही आरपीएफ द्वारा प्रक्रियात्मक औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद तीनों गिरफ्तार अपराधियों को बरामद मोबाइल फोन के साथ अग्रिम कार्यवाही के लिए रेल पुलिस को सौंप दिया गया। बाद में रेल थाना प्रभारी मो इमरान आलम के निर्देश पर तीनों अपराधियों के खिलाफ धारा 414/34 में रेल थाना में मामला दर्ज करते हुए रेलवे न्यायालय भेजा गया। जहा रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह द्वारा पकड़े गए सभी लोगो को जेल भेज दिया गया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
