पंचायत स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्रा प्रांगण में पंचायत स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी व मुखिया सागर यादव ने संयुक्त रुप से किया। बिहार सरकार के विभिन्न संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के संबंध में आमजनों को जानकारी प्रदान करने एवं सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित होकर आम जनों को सभी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए योजनाओं के लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर कृषि योजना, जन वितरण प्रणाली, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय एवं स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, भूमि सुधार विभाग सहित जीविका अंतर्गत जीविका समूह के कार्यों खासकर जीविका दीदियों कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही कृषि विभाग तहत किसानों को कृषि संबंधित योजनाएं पर विस्तार रूप से चर्चा की गई।प्रखंड स्तरीय सभी विभागों की अगुवाई में लोगों की जन समस्याओं को सुनने के लिए स्टॉल लगाए गए। जहां लोग पहुंच कर अपनी जन समस्याओं को रखा और उनके निदान की जानकारी हासिल की। मौके पर जन संवाद कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए लाभ उठाया। मुखिया सागर यादव ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना है क्योंकि बहुत ऐसी योजनाएं हैं जिसके बारे में जनता को पता नहीं है। ऐसे में कार्यक्रम आयोजित कर जनता के हित मे लाभ मिले सारी योजनाओं की जानकारी दिया गया। इस अवसर पर बीडीओ रितेश कुमार, सीओ उदय प्रसाद, पीओ संजीत कुमार, बीसीओ अमरेन्द्र कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अनीस कुमार, समाजसेवी हृदय नारायण उरांव, वार्ड सदस्य दशरथ दास, किसान सलाहकार भास्कर विश्वास, आवास सहायक कुमोद कुमार सहित प्रखंड स्तरीय व पंचायत स्तरीय पदाधिकारीगण व कर्मीगण आदि मौजूद रहे।
