November 15, 2026

हार्ट अटैक से हुई सरपंच की मौत।

Read Time:1 Minute, 31 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा पंचायत के सरपंच पटवारी बेसरा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के गांव के लोग एवं शुभचिंतक उनके आवास बाड़ी टोला में अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे । बताते चले की डंडखोरा पंचायत से दो बार लगातार सरपंच के पद में जीत हासिल किए थे। बीमार अवस्था में भी लोगों की समस्या को निदान करते थे। परिजनों ने बताया कि कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों से हार्ट की समस्या से जूझ रहे थे। ऐसे में अचानक मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। स्थानीय पंचायत समिति भयो बेसरा ने बताया कि मृत पटवारी बेसरा की आकस्मिक निधन होने पर पंचायत के लोगों में सन्नाटा छाया हुआ है। पंचायत के मुखिया पार्वती हेंब्रम पंचायत के वार्ड पंच वार्ड सदस्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उनके आवास में  पहुंच कर मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना किया एवं परिवार के लोगों को सांत्वना दिया।

Previous post सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो घायल।
Next post डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा तट का किया निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial