September 15, 2026

सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो घायल।

Read Time:1 Minute, 27 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

कटिहार जिला के बस्तौल – सोनैली सड़क के पसनटा पुल के समीप में मोटरसाइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गया , जिससे मोटरसाइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर रही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल है। सूचना मिलते ही डंडखोरा पुलिस दलबल के साथ  घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना दी गई ।परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की पहचान किया । मृतक की पहचान प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहन कॉलोनी निवासी रोहित कुमार पिता स्वर्गय छेदी राय के रूप में किया गया।शव की पहचान रोहित कुमार पिता स्वर्ग छेदी  वहीं घायल युवक की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के निखरेल कमरैली निवासी करण कुमार एवं किशन कुमार राय के रूप में हुआ है। थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने बताया कि परिजनों के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिसे शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Previous post कुमारी संस्कृति ने प्रथम प्रयास में किया एएनएम की परिक्षा पास।
Next post हार्ट अटैक से हुई सरपंच की मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial