November 15, 2026

डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा तट का किया निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

Read Time:1 Minute, 19 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कटिहार के जिलाधिकारी प्रकाश कुमार और आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार अपने लाव लश्कर के साथ मंगलवार को मनिहारी के गंगा तट पहुंचे। जिलाधिकारी ने प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुर्व से दिये निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्धारित समय में मुर्तियां को विसर्जित करते हुए पर्यावरण का ख्याल रखने को कहा।श्री प्रकाश कुमार ने आगामी दिपावली व छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं के सुविधाओं, विधि-व्यवस्था पर आवश्यक निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए।इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त, एडीएम, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार,सदर एसडीपीओ, बीडीओ रणधीर कुमार,सीओ राजेश रंजन, थानाध्यक्ष रामविलास सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Previous post हार्ट अटैक से हुई सरपंच की मौत।
Next post जन सुराज परिवार का कोई भी व्यक्ति अगर चुनाव लड़े़गा तो उसके पीछे संसाधन और पूरी ताकत लगाई जाएगी — प्रशांत किशोर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial