जन सुराज परिवार का कोई भी व्यक्ति अगर चुनाव लड़े़गा तो उसके पीछे संसाधन और पूरी ताकत लगाई जाएगी — प्रशांत किशोर ।
सीतामढ़ी- जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव पर अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि जन सुराज चुनाव लड़ नहीं सकता है, लेकिन जन सुराज परिवार का कोई व्यक्ति अगर चुनाव लड़ता है या तय करता है कि हमें चुनाव लड़ना है तो ये संभव है कि वो अपने बीच से चुनाव लड़वाए इसमें प्रशांत किशोर और जन सुराज की जो भी ताकत और समझ है वो उस उम्मीदवार के पीछे लगाई जाएगी। मैंने पदयात्रा के समय भी कहा था कि जन सुराज कोई दल नहीं है न ही प्रशांत किशोर इसके नेता हैं। बिहार के विकास के लिए हर पंचायत में ब्लू प्रिंट बनाया जाए, हर पंचायत से ऐसे लोगों को ढूंढकर निकाला जाए जो समझते हैं कि नया विकल्प बनना चाहिए। जब सारे लोग साथ में आएंगे और वो निर्णय लेंगे कि आगे का रास्ता क्या होगा। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जिन जिलों में पदयात्रा हो गई और जहां लोग संस्थापक बन रहे हैं उनको ये निर्णय लेना है कि चुनाव लड़ना है या नहीं। उदाहरण के लिए पहले जिन 5 जिलों में हमनें पदयात्रा की तो वहां MLC का चुनाव हुआ। पदयात्रा जिले के साथियों ने तय किया कि उन्हें MLC का चुनाव लड़ना चाहिए। अफाक अहमद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े और जन सुराज के साथियों ने उनका सहयोग किया और जिताकर लाए।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
