पंचायत समिति की सामान्य बैठक में पदाधिकारी पर बरसते दिखे: मोहम्मद हारून
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर प्रखंड सभाकक्ष भवन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक रोशनी खातून की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ कुमार सौरभ उपप्रमुख कृष्ण मोहन साह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेय वत्स अंचल अधिकारी रत्नेश मोहन आपूर्ति पदाधिकारी शशि प्रिया बाल विकास परियोजना अधिकारी शबनम शीला गुड़िया स्वास्थ्य प्रभारी डॉ अभिनन्दन कुमार कृषि समान्वेक नवीन कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित थे। उक्त बैठक में पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद हारून ने मौजूद सभी प्रखंड पदाधिकारी पर बाड़ी से बरते हुए कहा कि कृषि पदाधिकारी के द्वारा ई किसान भवन एवं कृषि कार्यालय में किसान से संबंधित किसी भी तरह की बैठकों होती है तो किसानों को एवं जनप्रतिनिधि को जानकारी नहीं दिया जाता है। तथा बिजली विभाग के द्वारा इतनी लापरवाही बरती जा रही है कि दर्जनों गांव एवं पंचायतों में बिजली आपूर्ति को लेकर तार जर्जर हो चुका है।इस पर बिजली विभाग के अधिकारी का ध्यान आक्रोशित नहीं हो रही है। उन्होंने बैठक के दौरान अंचल अधिकारी पर बरसते हुए कहा कि अंचल अधिकारी के द्वारा अक्सर दाखिल खारिज ऑनलाइन किए गए आवेदन को रिजेक्ट कर दिया जाता है। वही बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद हारुन ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों लाभुक अभी भी प्रधानमंत्री आवास से वंचित हैं ऐसे स्थिति में सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ पूर्व प्रमुख अमित कुमार साह ने कहा कि बैठक में संचालित सभी योजनाओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। इस मौके पर मुखिया डॉक्टर तनवीर अहमद पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद रफीक ,अजमल हुसैन मुखिया प्रतिनिधि,तारिक अनवर , प्रमोद सिंह पंचायत समिति रणजीत सिंह पंचायत समिति अनिल मंडल सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
