July 27, 2026

जनता दरबार में कुल पांच मामलों में से एक निष्पादन।

Read Time:1 Minute, 29 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना परिसर में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक, सह,थाना अध्यक्ष अमजद अली के अध्यक्षता में आयोजित किया गया भूमि विवाद परामर्श जनता दरबार एक मामला का किया गया निष्पादन।प्राणपुर थाना परिसर में बिहार सरकार के आदेश अनुसार भूमि विवाद परामर्श जनता दरबार का आयोजन किया गया था जिसमें  प्राणपुर अंचल प्रभारी पदाधिकारी रत्नेश कुमार के द्वारा बताया गया कि प्राणपुर थाना क्षेत्र से कुल पांच मामला था जिसमें एक वादी प्रतिवादी के समझौता के तहत एक मामला का निष्पादन किया गया, शेष तीन मामला साक्ष्य के अभाव में अगले तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया, इस मौके पर अवर निरीक्षक , मनीष कुमार,सभी,सहायक पुलिस कर्मी के साथ कई ग्रामीण मौजूद थे। वहीं रोशना ओपी थाना परिसर ओपी अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि एक मामला था वादी कागजात साक्ष्य के अभाव में अगले तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Previous post जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन।
Next post पंचायत समिति की सामान्य बैठक में पदाधिकारी पर बरसते दिखे: मोहम्मद हारून
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial