सांसद ने नवनिर्मित पैक्स गोदाम का किया शुभारंभ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
प्राथमिक कृषि-साख सहयोग समिति लिमिटेड( पैक्स) डंडखोरा के नवनिर्मित गोदाम का उद्घाटन सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी,विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल,पूर्व केन्द्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी,उपप्रमुख बसंत कुमार चौहान,जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार,पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य सूरज साह ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया।इस अवसर पर आयोजित समारोह में पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह ने पैक्स की उपलब्धि की चर्चा करते हुए पैक्स के कार्यों में हो रही समस्या को लेकर भी अतिथियों को अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों से समस्याओं के निदान करने का आग्रह किया ।सांसद ने कहा कि किसानों के सभी फसलों को न्युनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था कर हीं। किसानों को उचित मूल्य पर फसल के क्रय कर उन्हें खुशहाल बनाया जा सकता है।इसमें पैक्सों की भुमिका अहम हो सकती है।उन्होंने देश में सहकारी समितियों की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए जिले के सभी पैक्स मिलों को चालू रखने के लिए किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।सांसद ने किसानों से अपना धान पैक्सों में हीं बेचने की अपील की तथा गोदाम तक सड़क बनवा देने का आश्वासन दिया।पैक्स मिल तथा गोदाम का निरीक्षण कर सांसद ने बेहतर व्यवस्था के लिए पैक्स अध्यक्ष की मंच से प्रशंसा भी की।विधान पार्षद ने कहा कि पैक्स के लिए जमीन खरीदकर गोदाम बनाने पर पैक्स अध्यक्ष की सोच और प्रयास की सराहना करते हुए जल्द ही पैक्स मिल के लिए अलग से ट्रांसफार्मर स्थापित कराने का आश्वासन दिया। जिला पार्षद ने प्रखंड में व्यापार मंडल के स्थापना की आवश्यकता जताई तो पूर्व प्रमुख ने लघु किसानों को सरकारी दर पर धान बेचने सहित कृषि कार्य की अन्य समस्याओं पर चिंता प्ररकट किया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
