भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने रुपा व रानी को दी बधाई
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार की दो बेटियां रूपा कुमारी एवं रानी कुमारी बीपीएससी की परीक्षा में चयनित होकर एसडीएम के पद पर नियुक्त की गई है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीना झा ने दोनों बीपीएससी की परीक्षा में चयनित के घर पहुँच कर बधाई दी।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीना झा ने कहा कि समाज के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारी बेटियां इतनी बढ़ चढ़कर हर परीक्षा में भाग ले रही हैं और उत्तीर्ण भी हो रही हैं। कहीं ना कहीं लड़कों की अपेक्षा लड़कियां जो है। आगे बढ़ रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीना झा ने अपने महिला मोर्चा की ओर से इन दोनों बच्चियों को सम्मानित की। जिससे समाज की अन्य बच्चियों को इससे प्रेरणा मिले कि इन्होंने किस तरह से घर मे रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर अपने माता-पिता अपने शिक्षक एवं अपने जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर भाजपा नेत्री रंजना झा, आरती चौधरी, भारती देवी, विभा मिश्रा, रीना तिवारी, लाल मुनी देवी, अर्चना देवी, इशिका राज,चांदनी देवी, पूर्णिमा कुमारी, रंजना देवी, सोनी कुमारी, मुस्कान कुमारी ने भी बधाई दी।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
