मुखिया पति की मौत पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त
मनोरंजन साहा (बारसोई)
बारसोई प्रखंड के बांसगांव पंचायत के मुखिया तबस्सुम आरा के पति शायक की मृत्यु अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गई। उनके निधन के बाद उनके परिवार वालों के अलावा शुभचिंतकों में दुख की लहर दौड़ पड़ी। वही इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव भी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बारसोई पहुंचकर उनके परिजनों एवं उनके भाई कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष शहनवाज आलम से मिलते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मुखिया पति शायक एक अच्छे विचार के व्यक्ति थे उन्होंने हमेशा से लोगों को हर संभव मदद करने का काम किया। उनके निधन से पूरे समाज के साथ-साथ परिवार वालों के लिए एक बड़ी क्षति हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस पीड़ा को सहन करने की शक्ति पीड़ित परिजनों को दें। उन्होंने बताया कि दिवंगत शायक एवं उनके भाई शाहनवाज आलम हमेशा से कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों को कांग्रेस पार्टी हमेशा याद रखेगी। उन्होंने कहा कि हम इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ खड़े हैं और आगे भी हमेशा साथ खड़े रहेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने यह भी जानकारी दिया कि इस घटना की जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर को दे दी गई हैं उन्होंने भी इस घटना पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वह जैसे ही कटिहार दौरे पर आएंगे पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगे। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, अल्तमश दीवान,आफताब आलम,कंचन दास,पूर्व प्रमुख आजम जी, ग़ालिब,सउद आलम सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।
