स्काउट गाइड का 74 वें स्थापना दिवस मनाया
प्रवीण कुमार (कटिहार)
भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय कटिहार के तत्वाधान में स्थानीय स्काउट भवन में भारतीय स्काउट गाइड का 74 वे स्थापना दिवस मनाया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राची रंजन उपसभापति और आशीष रंजन बिहार राज्य प्रतिनिधि एवं संगीता मैम,बलवंत सर मध्य विद्यालय बनिया टोला स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त स्काउट काशी प्रसाद चौहान के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि गण का स्वागत किया और स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना ,जागरूकता रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और साहसिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।स्काउट मास्टर राम बाबू ने बताया कि स्काउट और गाइड आंदोलन का उद्देश्य व्यक्तियों, जिम्मेदार नागरिकों और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समुदायों के सदस्यों के रूप में युवाओं को उनकी पूर्ण शारीरिक, बौद्धिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक क्षमताओं को प्राप्त करने में योगदान देना है।इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सचिव कटिहार ,रोवर लीडर राजेश कुमार वर्मा,भूतपूर्व र्जिला सचिव राकेश कुमार रोशन ,गाइड कैप्टन प्रिया कुमारी ,अंजली कुमारी ,रीना कुमारी ,रोहित कुमार ,आकाश कुमार चौधरी एवं युथ ग्रुप,जिला मुख्यालय,मध्य विधालय बनिया टोला स्कूल के स्काउट गाइड के बच्चों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम के अंत मैं उपसभापति प्राची रंजन स्थापना दिवस पर महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
