July 26, 2026

छठ पूजा के पुर्व नप परिवार ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की

Read Time:1 Minute, 22 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

नमामि गंगे स्वच्छता अभियान के तहत मनिहारी के गंगा तट पर घाटों के साफ सफाई हेतु मुख्य पार्षद लाखो यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत परिवार ने स्वच्छता की शुरुआत की। मंगलवार को गंगा किनारे मुख्य पार्षद लाखो यादव, उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ रंधीर लाल, पंकज यादव, पार्षद ओम कुमार गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि मनोज पासवान, प्रमोद झा,तोफेज, बालेश्वर सिंह सहित गणमान्य लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। प्रतिनिधियों ने गंगा किनारे स्थित पार्किंग स्थल पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। समाजसेवी प्रमोद झा ने कहा कि नमामि गंगे के तहत सरकार जो निर्देश देती है उसे जिले के अधिनस्थ अधिकारियों द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जाती है।इस अवसर पर डीपीओ ब्रजेश मोहन मौजूद थे।

Previous post प्रखड स्वास्थ्य प्रबंधक ने एफ पी एल एम आई एस पर दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
Next post दिपावली व छठ पर्व को ले एसडीएम ने बैठक की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial