July 26, 2026

दिपावली व छठ पर्व को ले एसडीएम ने बैठक की

Read Time:2 Minute, 6 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने दिपावली व छठ पर्व की विधि व्यवस्था को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मालूम हो कि छठ पर्व को ले लाखों की संख्या में छठव्रती मनिहारी के गंगा तट पर स्नान करने आते हैं। श्री सिद्धार्थ ने छठव्रतियों के समुचित व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत, आपदा, सुरक्षा, चिकित्सा, यातायात नियंत्रण, वाहनों की पार्किंग, प्रकाश की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। एसडीपीओ मनोज कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों, जीआरपी व फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर मदद करने की अपील की। एसडीपीओ ने दिपावली पर्व पर ग्रीन पटाखे के प्रयोग पर बल देकर पर्यावरण संरक्षण की भी नागरिकों से अपील की।इस अवसर पर अंचलाधिकारी राजेश रंजन, मुख्य पार्षद लाखो यादव,नगर कार्यपालक पदाधिकारी रंधीर लाल,उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, सीडीपीओ संगीता मिंकी, इंस्पेक्टर बिपिन कुमार, जीआरपी एसएचओ जीत नारायण हेमब्रम, मोहम्मद रिजवान, प्रमोद झा, चिकित्सा प्रबंधक उमर फारूक,जिप सदस्या फुलमनी हेंब्रम मोजूद थी।

Previous post छठ पूजा के पुर्व नप परिवार ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की
Next post विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने से बच्चे है असुरक्षित, एक शौचालय का उपयोग करते है छात्र छात्राएं ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial