September 17, 2026

सरकार ने कोई ध्यान नही दिया पूरे दो सौ पंचायतों में कही कोई फंड की व्सवस्था नहीं – एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल

Read Time:2 Minute, 41 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज में एमएलसी ने किया छठ घाट का निरीक्षण

एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल ने हसनगंज प्रखंड के हसनगंज चापी और पारा पोखर छठ घाटों का निरीक्षण किए। शनिवार को उक्त पोखर घाट का निरीक्षण करते हुए एमएलसी अशोक अग्रवाल ने साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हसनगंज प्रखंड में छठ व्रती माता बहनों के लिए जो भी घाट है वो जन सहयोग से बनाया जा रहा है। जब की सरकार की पॉलिसी होना चाहिए पंचायत में कुछ फंड होना था। हर पंचायत में दस हजार से अधिक आबादी है। नगर पंचायत में तीन लाख की राशि दे रही है सरकार छठ घाट निर्माण करने के लिए लोगों की सुविधा के लिए पंचायतों में कोई राशि की प्रावधान नहीं किया गया है। यह बड़ी दुखद की बात है बिहार में महाछठ पर्व होता है। अभी सरकार ने कोई ध्यान नही दिया पूरे दो सौ पंचायतों में कही कोई फंड की व्सवस्था नहीं है। श्रद्धालु अपने निजी कोष से जो हमारे वार्ड सदस्य, पंचायत समिति, मुखिया, प्रखंड प्रमुख जो जनसहयोग से सब लोग मिल कर काम कर रहें है। सरकार को इस तरह की कार्यवाही नही करना चाहिए इससे श्रद्धलुओं और अन्य लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार तथा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल ने कहा कि एमएलसी अशोक अग्रवाल के द्वारा हसनगंज के विभिन्न छठ घाट का विधिवत निरीक्षण किया गया। जहां सभी घाटों पर सुरक्षा व साफ-सफाई को देखते हुए कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत कुमार झा, समाजसेवी कृष्णा सिंह राजपूत, भाजपा नेता चंदभूषण ठाकुर, मुकेश श्रीवास्तव, उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद मंडल, समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, सुमन ठाकुर, अन्तु कुमार आदि थे।

Previous post मुख्य पार्षद ने पुजन सामग्री वितरण कर नगर के विकास में किया कामना ।
Next post जनता दरबार में कुल एक मामलों निष्पादन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial