November 15, 2026

मुख्य पार्षद ने पुजन सामग्री वितरण कर नगर के विकास में किया कामना ।

Read Time:1 Minute, 3 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी नगर पंचायत में छठ महापर्व के अवसर पर मनिहारी नगर के मुख्य पार्षद लाखो यादव ने अपने निजी कोष से पंचायत के सफाई कर्मियों, आर्थिक रूप से कमजोर छठव्रतियों को अपने निवास पर पूजन सामग्री वितरण कर नगर के विकास के लिए आशीर्वाद लिया। विभिन्न वार्डों से पहुंचे छठव्रती व सफाई कर्मियों के बीच सूप के अनुसार साड़ी, नारियल व पूजन सामग्री का वितरण किया। मालूम हो की आस्था के इस महापर्व में आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालु भी भगवान भास्कर की पूजा के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर पहुंची छठव्रती महिलाओं ने मुख्य पार्षद के दीर्घायु जीवन की कामना की।

Previous post रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षित यात्रा की कामना करती हैं – सीपीआरओ
Next post सरकार ने कोई ध्यान नही दिया पूरे दो सौ पंचायतों में कही कोई फंड की व्सवस्था नहीं – एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial