कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने विभिन्न छठ पूजा घाट पर पहुंच कर दिया अर्घ
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मौके पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न छठ पूजा घाट पर पहुंचकर अर्घ दिया जबकि कई कार्यक्रमों में भी भाग लिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर मनिहारी के विभिन्न छठ घाट पर पहुंच कर जहां अर्घ दिया, वहीं कटिहार शहर के विभिन्न छठ पूजा घाट पर भी पहुंचकर अर्घ देते हुए कई कार्यक्रमों में भाग लिए। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में यही परंपरा रही है कि इस देश में रहने वाले सभी लोग एक दूसरे के पर्व-त्यौहार में शामिल होकर आपसी सौहार्द के साथ पर खुशी बांटते हैं और एक दूसरे के पर्व-त्यौहार में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि आस्था का महापर्व छठ एक ऐसा पर्व है जिसमें सभी समुदाय के लोग बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं और अपनी भागीदारी देते हैं और यही हमारे देश की परंपरा रही हैं। वहीं उन्होंने कई छठ पूजा घाट पर पहुंचकर कमेटी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भी भाग लेकर कमेटी से जुड़े सदस्यों को सम्मानित किया। मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,संजय सिंह,अवधेश मंडल, सउद आलम,फिरोज कुरेशी, राजेश रंजन मिश्रा,मोहम्मद इश्तियाक आलम,मन्नी पासवान, मोहम्मद रियाज, राज आनंद, सुबोध यादव, मोहम्मद असलम, मोहम्मद आदिल,राकेश पोद्दार, कुंदन झा,शिवम सिंह,सोनू राय सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
