ढेरुआ पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड की ढेरुआ पंचायत के पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया मो रुस्तम अली तथा बीडीओ रितेश कुमार ने सयुक्त रूप से की। और मंच संचालन पंचायत के मुखिया मो रुस्तम अली ने बखूबी रूप से निभाया। इसमें भारी संख्या में पंचायत के ग्रामीण उपस्थित हुए और सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जाना तथा अपनी समस्याओं से अधिकारी को रूबरू कराया। इसमें जिला के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय सरकारी योजनाओं की जानकारी एक-एक कर सभी अधिकारियों ने उपस्थित जन समुदाय को दी। अंचल अधिकारों ने अंचल में भूमि संबंधी किए जा रहे कार्यों के बारे में आम जन को बताया। और श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी प्रिंस कुमार ने श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत आने वाली महत्वपूर्ण सभी योजनाओं की जानकारी बारीकी पुर्वक लोगों को दी गई। और इस के साथ ही आवास, शिक्षा, सौचालय, बिजली,नलजल योजना, स्वस्थ्य आदि की जानकारी दिया गया। मुखिया मो रुस्तम अली ने कहा कि संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के संबंध में आमजनों को जानकारी प्रदान करने एवं सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित होकर आम जनों को सभी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए योजनाओं के लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी स्नेह नंदनी, पीएचडी विभाग के कनीय अभियंता मो अख्तर, सीआई सदानन्द मंडल, स्वस्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार व जीविका के कर्मी थे।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
