राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपारा के भूमि दाता की मृत्यु क्षेत्र में शौक़ की लहर।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपारा के भूमि दाता सह संस्थापक एवं प्राणपुर प्रखंड के पत्रकार अजय उपाध्याय के पिता बलराम उपाध्याय का निधन 90 वर्ष के उम्र में इलाज के दौरान भागलपुर में हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह मूल रूप से मनसाही थाना क्षेत्र के रामनगर बलूआ सहजा के रहने वाले थे । वे अपने पीछे दो पुत्र क्रमशः नवोदय विद्यालय के शिक्षक संजय उपाध्याय एवं पत्रकार अजय उपाध्याय सहित पांच पुत्री छोड़ गए हैं। स्वर्गीय उपाध्याय एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। वे अपने गांव में छात्र छात्राओं के उच्च शिक्षा के लिए भूमि दान करते हुए राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपारा की स्थापना किया और इस विद्यालय के संस्थापक भी रहें कुरेठा के रामनगर में शिव मंदिर के निर्माण भी उनके द्वारा कराया गया था। हर किसी के सुख-दुख में वे हमेशा साथ खड़े रहते थे और गरीबों के मसीहा कहे जाते थे। उनके निधन पर पत्रकार जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई उनके निधन पर सांसद दुलालचंद गोस्वामी, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर के विधायक निशा सिंह, एमएलसी अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद तारिक अनवर आदि नेताओं ने भी अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
