November 14, 2026

पल्स पोलियों अभियान की सफलता को लेकर हुई बैठक।

Read Time:1 Minute, 53 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में सोमवार को आगामी 10 दिसंबर से शुरु होने वाले पल्स पोलियों अभियान की सफलता को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओ की बैठक किया गया। मौके पर बीसीएम संगीता कुमारी व डब्लूएचओ मॉनिटर सुजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्रों में पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर बैठक आयोजित कर आंगनबाड़ी सेविकाओं को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए गए। बताया क्षेत्र में 12 हजार 68 घरों के 10 हजार 914 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। जो शुन्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद की दवा चिन्हित जगहों में पिलाई जाएगी। बताया पल्स पोलियो एक भयानक बीमारी है, जिसे जड़ से उखाड़ कर फेंकने के उद्देश्य से सरकार शुन्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद की खुराक पिलाई जाती है, ताकि हमारा पूरा क्षेत्र पोलियो से मुक्त हो सके। साथ ही इसके द्वारा होने वाले गंभीर रोगों से बच्चों को निजात मिल सके। इस अवसर पर महिला प्रवेक्षिका अमृता कुमारी,डब्लूएचओ मॉनिटर सुजीत कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी सहित आंगनबाड़ी सेविका आदि मौजूद रहीं।

Previous post बाप व बेटे को शराब पीकर हो हंगामा करना पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तारी
Next post कार्तिक पूजा के अवसर पर निकली गई कलश शोभायात्रा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial