बाप व बेटे को शराब पीकर हो हंगामा करना पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तारी
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज पुलिस ने शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में एक पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार ढेरुआ पंचायत अंतर्गत कजरी मुशहरी टोला में एक पिता पुत्र को शराब पीकर हो हंगामा करना महंगा पड़ गया। मौके पर गुप्त सूचना पर पुलिस पहुंच दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि जयंत ऋषि पिता श्यामलाल ऋषि व श्यामलाल ऋषि पिता स्वर्गीय करचू ऋषि साकिन मुशहरी टोला जो दोनों रिस्ते में सगे पिता पुत्र हैं, दोनों व्यक्ति गांव में शराब पीकर नशे में धूत काफी हो हंगामा कर रहे थे, जिसे मिली सूचना पर पुलिस पहुंच हो हंगामा कर रहे उक्त दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिसे शराबबंदी अधिनियम तहत कांड संख्या 142/23 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है, शराब पीकर उपद्रव करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
