November 14, 2026

कार्तिक पूजा के अवसर पर निकली गई कलश शोभायात्रा

Read Time:2 Minute, 22 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत छोटकी रटनी गांव में सोमवार को कार्तिक पूजा के अवसर पर कार्तिक बाबा स्थान से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। मौके पर मिथुन प्रसाद यादव, वार्ड सदस्य सियाराम चौधरी सहित आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कार्तिक बाबा स्थान में अखंड हरिनाम संकीर्तन व दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होना है। बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा समितियों की अगुवाई में कलश शोभायात्रा निकालकर गांव की सुख समृद्धि की कामना की गई। आयोजित कलश शोभायात्रा छोटकी रटनी कार्तिक बाबा स्थान से निकलकर भतोरिया, बोरनी के रास्ते सोरिया, बलुआ होते हुए पुनः छोटकी रटनी कार्तिक बाबा स्थान पहुंच समाप्त हुई। बताया ऐसे आयोजन से गांव में सुख समृद्धि सहित एकता व भाईचारा बनी रहती है। मौके पर भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पूजा अर्चना व अखंड हरिनाम संकीर्तन सहित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर महिलाएं व कुमारी कन्याओं ने नंगे पांव क्षेत्र भ्रमण कर गांव की सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर कलश शोभायात्रा दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्ति में बना रहा। इस अवसर पर अशोक यादव, चंदन कुमार, विकेश यादव, उमेश परिहार, अनंत कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार, गौतम कुमार, कपिल यादव, सिकंदर कुमार, विनोद परिहार सहित पूजा समिति के सदस्य व श्रद्धालुगन आदि मौजूद रहे।

Previous post पल्स पोलियों अभियान की सफलता को लेकर हुई बैठक।
Next post विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत,पति हिरासत में
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial