विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत,पति हिरासत में
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत स्थित जगबाटी वार्ड नंबर ६ में कल्पना देवी, उम्र २१ की अपने ससुराल में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। ग्रामीणों की सुचना पर इंस्पेक्टर रंजय कुमार सिंह ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ने बताया कि मृतक के मैके वालों ने पति पर प्रताड़ित कर जान मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मृतिका कल्पना देवी के पति को हिरासत में लेकर अनुसंधान में जुट गई हैं। कल्पना की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। कल्पना का मैके मधेपुरा के शंकरपुर थाना अंतर्गत कजरा ग्राम में है। इस मौके पर इंस्पेक्टर बिपिन कुमार, एस आई उमेश चन्द्र पाण्डेय, पैक्स अध्यक्ष ललन यादव मौजूद थे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
