May 25, 2026

10 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकरनी की होगी बैठक

Read Time:2 Minute, 43 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार।कांग्रेस पार्टी के कटिहार जिला अध्यक्ष व 20 सूत्री उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव की‌ अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी 10 दिसंबर को जिला कार्यकरनी की बैठक आयोजित करने को लेकर विशेष चर्चा किया गया। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि आगामी 10 दिसंबर को जिला कार्यकरनी की बैठक आयोजित की गई है जिसमें की मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर के अलावा मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह,कदवा विधायक सह विधायक दल के नेता डॉ० शकील अहमद खान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की मजबूती के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठ के संगठन की समीक्षा करना हैं ।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर ज्यादा समय नहीं रह गया है इसलिए अभी से ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए इस पर विशेष बल दिया जा रहा हैं और इन सभी मुख्य उद्देश्यों की वजह से आगामी 10 दिसंबर को कार्यकरनी की बैठक आयोजित की गई है। कांग्रेस पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने भी कहा कि कि बैठक के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व संगठन को पूर्ण रूप से बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए इस पर चर्चा किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस पार्टी के अल्तमश दीवान, हसन साहब, अवधेश मंडल, राजेश रंजन मिश्रा, अमर तिवारी, अंजुमन कौशर उर्फ अम्रपाली यादव के अलावा पार्टी से जुड़े कई नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

Previous post कोढा़ में लीगल सर्विस कैंप का हुआ सफल आयोजन
Next post केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल कूद उत्सव संपन्न
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial