May 25, 2026

केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल कूद उत्सव संपन्न

Read Time:4 Minute, 2 Second

बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए -डीआरएम

प्रवीण कुमार (कटिहार)

केंद्रीय विद्यालय कटिहार में वार्षिक खेलकूद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में एनएफ रेलवे के कटिहार मण्डल के डीआरएम सह केंद्रीय विद्यालय कटिहार प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार उपस्थित थे।विद्यालय के प्राचार्य असद अली खान जी ने उनका हार्दिक स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा झंडोतोलन किया गया।उसके बाद विद्यालय के चारों सदन यथा टैगोर,अब्दुल कलम आजाद, रमन तथा मदर टेरेसा के बच्चों ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने टॉर्च लाइटिंग किया तथा खेलकूद में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को खेलकूद के नियमों और अनुशासन से संबंधित ओथ दिलाया । इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मुख्य अतिथि के स्वागत में मधुर स्वागत गान प्रस्तुत किया ।इसके साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर योग एवं ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के प्राथमिक अनुभाग के बच्चों ने 100 मीटर रेस, विद्यालय तत्परता रेस ,बोरा रेस ,और जलेबी रस में भाग लिया। बाल वाटिका 3 के छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने बैलून ब्लास्टिंग रेस में भाग लिया।माध्यमिक और उच्त्तर माध्यमिक भाग के बच्चों ने 100 मीटर ,200 मीटर, और 400 मीटर रिले रेस में भाग लिया। प्राचार्य ने बच्चों का हौसला आफ्जाई किया तथा मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जीवन में विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए आगे बढते रहना चाहिए। मुख्य अतिथि डीआरएम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए ।खेलकूद बच्चों में अनुशासन सीखता है। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप्राचार्य निशांत सिंह ने किया।विजेता के तौर पर टैगोर सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रमन तथा तृतीय स्थान पर मदर टेरेसा सदन रहा। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम की समाप्ति हुई।कार्यक्रम के अंत में बच्चों को अल्पाहार प्रदान किया गया। इस उत्सव को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अमित कुमार ,के डी भगत ,अजय शंकर उपाध्याय , ए के चौधरी, बीएल यादव ,शम्श तबरेज,मुरलीधर कापड़ी, संग्राम सिंह ,एन के गुप्ता एम आलम ,शैलेंद्र कुमार ,मीनाक्षी सिंह कमल कुमार शांडिल्य ,गीता कुमारी ,सीमा मिश्रा ,नेहा सिंह , अंतरा चक्रवर्ती ,ए के सिंह ,साजिया नाजिश, कुमार धीरज, मोनी कुमारी ,वीरेंदर कुमार विद्यार्थी,कमल किशोर शर्मा आदि शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Previous post 10 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकरनी की होगी बैठक
Next post भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा झा को मनोनीत से हर्ष, बधाई देने की सिलसिला जारी है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial