10 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकरनी की होगी बैठक
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार।कांग्रेस पार्टी के कटिहार जिला अध्यक्ष व 20 सूत्री उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी 10 दिसंबर को जिला कार्यकरनी की बैठक आयोजित करने को लेकर विशेष चर्चा किया गया। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि आगामी 10 दिसंबर को जिला कार्यकरनी की बैठक आयोजित की गई है जिसमें की मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर के अलावा मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह,कदवा विधायक सह विधायक दल के नेता डॉ० शकील अहमद खान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता के साथ-साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की मजबूती के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठ के संगठन की समीक्षा करना हैं ।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर ज्यादा समय नहीं रह गया है इसलिए अभी से ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए इस पर विशेष बल दिया जा रहा हैं और इन सभी मुख्य उद्देश्यों की वजह से आगामी 10 दिसंबर को कार्यकरनी की बैठक आयोजित की गई है। कांग्रेस पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने भी कहा कि कि बैठक के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व संगठन को पूर्ण रूप से बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए इस पर चर्चा किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस पार्टी के अल्तमश दीवान, हसन साहब, अवधेश मंडल, राजेश रंजन मिश्रा, अमर तिवारी, अंजुमन कौशर उर्फ अम्रपाली यादव के अलावा पार्टी से जुड़े कई नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
