May 25, 2026

कर्पूरी ठाकुर का सपना हो रहा है साकार — दुलाल चन्द्र गोस्वामी

Read Time:1 Minute, 48 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

नगर के बीपीएसपी हाई स्कूल स्थित प्रशाल भवन में जदयू द्वारा कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी और बरारी विधायक विजय सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर की। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के हितों का ख्याल रख रही है और कर्पूरी ठाकुर ने जो सपना देखा था उसे सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरा करने का काम कर रहे हैं। कहा कि देश का पहला राज्य बिहार जहां 75% आरक्षण लागू किया गया तथा महिलाओं और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चल रही है। जातिगत जनगणना के पश्चात महादलित और पिछड़ों के उत्थान के लिए जल्द नई योजनाओं को पटल पर लाया जाएगा। इस अवसर पर एसटी आयोग के अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन,जदयू के प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अशोक कुमार बादल, अजीत मंडल,प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, महिला जदयू अध्यक्ष मनीषा कुमारी,राजकुमार गुप्ता, देवेन्द्र शर्मा,राजु साह, पंचानंद पोद्दार, दिलीप कुमार सिंह, निरंजन पोद्दार, बलराम पोद्दार, विजय सिंह, सतीश ठाकुर उपस्थित थे।

Previous post ई- केवाईसी नहीं रहने पर बंद हो सकती है गैस सब्सिडी
Next post कायस्थ परिवार ने मनाया डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial