ई- केवाईसी नहीं रहने पर बंद हो सकती है गैस सब्सिडी
अशोक यादव (डडंखोरा)
घरेलू रसोई गैस उपयोग करने वाले एवं इस पर सब्सिडी प्राप्त करने वाले रसोई गैस उपभोक्ताओं को ई केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी को लेकर डंडखोरा स्थित मैर्सस रिंकी भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी में उपभोक्ताओं का ई केवाईसी को लेकर काउंटर बनाया गया है। गैस एजेंसी संचालक सिकंदर उरांव ने बताया कि 25 नवंबर से उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक के माध्यम से ई- केवाईसी का कार्य शुरू किया गया है। ई- केवाईसी का कार्य 31 दिसंबर तक चलेगा। भारत सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है की सभी गैस उपभोक्ताओं का ई केवाईसी अनिवार्य है । ई केवाईसी नहीं होने पर उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो सकता है। जल्द से जल्द सभी उपभोक्ताओं का ई केवाईसी हो इसको लेकर कई काउंटर बनाए गए हैं जहां उपभोक्ताओं द्वारा स्वयं आधार कार्ड लाकर ई केवाईसी कर सकते हैं। ई- केवाईसी नहीं करने वाले गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी से वंचित होना पड़ेगा। इसको लेकर सुबह के 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बायोमेट्रिक का कार्य किया जा रहा है।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
