पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सड़क का किया उद्धाटान
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने नगर के वार्ड संख्या 16, ग्रीनसोप पारा में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अनूप सक्सेना के घर से अरुण सक्सेना के घर होते हुए साधना गुप्ता के घर तक लगभग 7 लाख 25 हजार रुपए की लागत से पूर्व निर्मित पक्का नाला पर ढक्कन तथा नवनिर्मित पीसीसी पथ का सिलापट अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं निगम पार्षद मंजू देवी के साथ ही भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, बब्बन झा, चंद्रशेखर जायसवाल, उमेश पासवान, भास्कर सिंह, मनोज सरकार, लीट्टू चौधरी, असीम बोस, विजय राहा, विश्वजीत कुमार, प्रदीप गुप्ता, छोटू पासवान, बिशुदा, बाबला पाईन एवं आलोक मुखर्जी के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि कटिहार में आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने के लिए वे लगातार तत्पर रहे हैं। सभी सड़कों का पक्की कारण किया जा रहा है। गंदे एवं वर्षा जल की निकासी हेतु स्ट्राँम वाटर ड्रेनेज सिस्टम का कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु केंद्र प्रायोजित कई योजनाएं मूर्त रूप ले रही है।कटिहार शहर के कई पक्की सड़कों का लोकार्पण लगातार किया जा रहा है।जिससे कटिहार वासी बेहतर सड़क सुविधा प्राप्त कर सकें।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
