July 14, 2026

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री का हुआ अभिनंदन ।

Read Time:4 Minute, 9 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा झा के प्रदेश मंत्री बनने पर पहली बार कटिहार आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कटिहार के कार्यकर्ताओं के द्वारा एवं सभी मातृशक्ति के द्वारा जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सीमा झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना काल से ही छोटे से स्तर के कार्यकर्ता को समय-समय पर उचित सम्मान खास करके मातृशक्ति को देती रही है। उन्होंने बताया कि 2014 में पार्टी से जुड़ी थी।2015 से मेरा राजनीतिक सफर शुरू हुआ। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने विभिन्न दायित्व का निर्वहन करने के लिए मुझे जिम्मेदारी दिया। जिसमें पहले महिला मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य फिर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री और जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष। वर्तमान में जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा और विभिन्न मंडलों के प्रभारी के तौर पर तथा विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी के तौर पर संगठन ने मुझे लगातार जवाब देही देती रही है।महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा झा ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी पूर्वक संगठन के प्रति वफादार बनकर अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह किया। जिसका परिणाम आज संगठन ने मुझे खासकर प्रदेश नेतृत्व ने भरोसा कर लोकसभा और विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर एक महती जिम्मेवारी दी है। जो चुनौतियों से भरा है। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा झा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन को आस्वस्त करना चाहूंगी कि मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी। मैं पूरी ईमानदारी पूर्वक तन मन से संगठन के लिए कार्य करूंगी मैं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा आदरणीय सम्राट चौधरी,भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता, कटिहार के जिलाध्यक्ष मनोज राय, सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि के प्रति में हृदय से आभार प्रकट करती हूं। जिनके आशीर्वाद से मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कटिहार आगमन के समय रेलवे स्टेशन पर भाजपा के सभी सम्मानित कार्यकर्ता स्वागत के लिए उपस्थित रहे।भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजना झा, शोभा जयसवाल, प्रियंका सिंह, नगर दक्षिण मंडल अध्यक्ष निलेश ठाकुर, सुनील शर्मा, दीपक गुप्ता, रोहित कुमार, रितेश सिन्हा, नंदन वर्मा, चंदन कुमार, रोमी कुमार, अमित कुमार, आकाश कुमार, पिंकी चौधरी, गुड़िया शर्मा, सुनीता, पूजा पासवान, पूजा शर्मा, उषा कुमारी, मंजू देवी, रश्मी देवी, रेणु देवी, नीलू सिंह, पल्लवी, रेखा कुमारी, डोली देवी, ज्योति कुमारी, मौमिता दास, सीता देवी, नीलम देवी, तुलसी चक्रवर्ती, शीकांति देवी, अर्चना कुमारी, नेहा कुमारी, जेवा प्रवीण, बिंदु कुमारी,नगर दक्षिण महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी कुमारी आदि ने माला पहना कर स्वागत किया।

Previous post कटिहार की रागनी बनी एपीओ
Next post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सड़क का किया उद्धाटान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial