May 25, 2026

पुर्व सांसद तारीक अनवर मनिहारी पहुंचकर कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए

Read Time:2 Minute, 21 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के कुमारी पुर पंचायत के पैक्स गोदाम परिसर में कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने कांग्रेस महासचिव तारीक अनवर आगामी लोकसभा की तैयारी हेतु कार्यकर्ताओं रुबरु होने पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश उंराव ने की। दर्जनों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव तारीक अनवर ने कहा कि हमारा देश विचित्र संस्कृतियों, भाषाओं का देश है जहां सभी समुदाय के लोग एक साथ रहते हैं। समाज के कमजोर वर्ग आदिवासी हैं जिसे मुख्य धारा में लाना पड़ेगा। हमारी कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलती है। स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग पर पूर्व सांसद ने कहा कि विधायक और स्थानीय पंचायती राज प्रतिनिधियों से मिलकर समाधान करने को कहा। विधायक मनोहर प्रसाद ने सड़कों व स्थानीय सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों पर कहा कि यह सभी मांगे प्रस्तावित है जो जल्द पूरा हो जाएगा। पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह ने लालबाग चौक से रतनपुर जाने के बीच स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे जल जमाव को यथाशीघ्र विभागीय स्तर से निपटारा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल जमाव के कारण 4 किलोमीटर की जगह 17 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है।इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव, अवधेश मंडल सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

Previous post सड़क मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Next post विद्युत विभाग द्वारा प्रखंड कार्यालय में प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को लगेगा शिविर विद्युत संबंधित शिकायतों का होगा निदान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial