May 25, 2026

विद्युत विभाग द्वारा प्रखंड कार्यालय में प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को लगेगा शिविर विद्युत संबंधित शिकायतों का होगा निदान

Read Time:2 Minute, 3 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

विद्युत संबंधित शिकायतों कठिनाइयों के निदान हेतु प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर लगाया जा रहा है इसी क्रम में कल दिसंबर महीने के दूसरे शनिवार 09 तारीख को भी प्रखंड कार्यालय परिसर बारसोई में विद्युत विभाग के द्वारा शिविर लगाया जाएगा जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं के विभिन्न शिकायतों तथा कठिनाइयों का निदान होगा, जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता विभाष कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बारसोई के क्षेत्राधीन प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से 5:00 बजे तक शिविर का आयोजन आहत है जिसमें उपभोक्ताओं अपने विद्युत संबंधी शिकायत के निवारण हेतु आवेदन दे सकेंगे जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा कनीय विद्युत अभियंता विभिन्न प्रकार की शिकायत तथा नया सर्विस कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति से संबंधित, विद्युत विपत्र से संबंधित तथा अन्य शिकायतों का निपटारा त्वरित कार्रवाई करते हुए किया जाएगा, उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में उपभोक्ताओं से इस कैंप के माध्यम से लाभ उठाने की अपील की है साथ ही सभी उपभोक्ताओं से ससमय विद्युत विपत्र का भुगतान के लिए भी निवेदन किया गया है

Previous post पुर्व सांसद तारीक अनवर मनिहारी पहुंचकर कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए
Next post फतेह बाइकर चोर ग्रुप का सरगना चढ़ा प्राणपुर पुलिस के हत्थे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial