सड़क मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार-हसनगंज मुख्य सड़क से खोड़वा, गोविंदचौक होते हुए सनौली को जाने वाली जर्जर व खाई में तब्दील सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण पोखरिया संथाली मोड़ समीप सड़क पर उतर प्रदर्शन करते सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर दीपक कुमार महतो, बबलू कुमार सहित आदि ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन साल से सड़क की स्थिति बद से बद्तर बनी हुई है। पुरी सड़क जर्जर व खाई में तब्दील हो गई। जिसमें आवाजाही दौरान कई बार लोग छोटी बड़ी घटना दुर्घटना के शिकार हो चुके है। बड़ी बड़ी गाड़ियां गड्ढे में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है। सड़क की इतनी भयावह स्थिति बनी हुई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। साथ ही दो दिनों की बारिश से सड़क में बने गड्ढों में पानी भर जाने से अनजान राहगीर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहे हैं। यूं कहा जाए सड़क पुरी तरह जर्जर हो चुकी है। मौके पर समीप सदर पीएचसी होने के कारण मरीजों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया समस्या तब बढ़ जाती है जब रेफर गर्भवती महिलाओं को मुख्यालय तक जाने में इस जर्जर सड़क में लगता है जैसे मरीज का जान निकल गया हो। ग्रामीणों ने बताया आज तीन साल से जर्जर सड़क की मरम्मत कराने को लेकर विधायक सांसद व स्थानीय पदाधिकारी को कहा गया पर आजतक कोई सुनवाई नहीं हुआ। हमलोग तीन साल से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन इस पर किसी का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। जबकि यह मुख्य सड़क होने के कारण हजारों की संख्या में गाड़ी व पैदल प्रतिदिन लोगों का इस सड़क से आना जाना होता है। बंगाल तक जाने के लिए बड़ी बड़ी गाड़ियां इसी मार्ग से गुजरती है। मौके पर आक्रोशित लोगों ने सड़क मरम्मत कराने की मांग को लेकर सड़क पर उतर प्रदर्शन करते हुए सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया सरकार एक तरफ आवागमन में सुगम बनाने के लिए करोड़ों अरबों खर्च कर रही है, बावजूद यह मुख्य सड़क आज तीन साल से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। जिसका मरम्मत कार्य नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर बरसे। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
