भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस का चेहरा हुआ उजागर – जिलाध्यक्ष मनोज राय
प्रवीण कुमार (कटिहार)
झारखंड में कॉंग्रेस सांसद धीरज साहू के पास से 200 करोड़ से अधिक कैश बरामद होने पर बिहार भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बिहार के सभी जिला सहित कटिहार जिला के अध्यक्ष मनोज राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकाने पर आयकर विभाग के छापे में लगभग 300 करोड रुपए की बारामती की गई है। जिला अध्यक्ष ने से भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण देने वाले नेताओं की असली सच्चाई बताया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जनता से लूटे गए पैसों का पूरा हिसाब लिया जाएगा और उन्हें एक पाई लौटनी होगी । यह मोदी की गारंटी है राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहते हैं। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने विपक्षी नेताओं के भ्रष्टाचार के मामले को गिनाते हुए कहा कि वह सिर्फ भ्रष्टाचार की गारंटी दे सकते हैं।इसके खिलाफ लड़ाई और भ्रष्टाचार की कमाई का पाई पाई वसूलने की गारंटी सिर्फ और सिर्फ नरेन्द्र मोदी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर और कार्यालय पर आयकर विभाग की छापेमारी बीते 72 घंटे से जारी है। इस दौरान 300 करोड़ से अधिक की नगरी बरामती की जा चुकी है। बरामदगी नगदी को गिनने लिए लाई गई मशीन गिनती करते-करते खराब हो गई है। फिर विभाग को नई मशीन मांगनी पड़ी तब गिनती का काम शुरू हुआ है।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
