वर्ष 2023 का आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत सम्पन्न, 2546 वादों के निस्पादन से ऐतिहासिक रिकॉर्ड हुआ कायम ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हेमंत कुमार त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय कटिहार परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। जिसका विधिवत शुभारंभ जिला और सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए हेमंत कुमार त्रिपाठी के साथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार झा, सचिव रमेश जयसवाल सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान कुल 17 बेंच बनाईं गई थी। जिसमे कटिहार में 15 और बरसाई में 2 बेंच गठित की गई थी। डीएलएसए सचिव श्री पांडे ने बताया की आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मेंकुल 2546 वादों का निस्पादन हुआ। जिसमे प्री लिटिगेशन के 1553 वाद, रेलवे के 511 वाद सहित कुल 993 सुलहनीय वादों का निष्पादन हुआ। जिसमे रेलवे के निष्पादित वादों के अलावा दीवानी, वैवाहिक वाद, विद्युत् वाद, एन आई एक्ट सहित सभी शमनीय वाद एवं बैंक, बीएसएनएल सहित अन्य प्री- लिटिगेशन वादों का निष्पादन शामिल है। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला जज सह अध्यक्ष डीएलएसए श्री त्रिपाठी और सचिव अखिलेश पांडे लगातार सभी बेंचो का मुयाना करते रहे और अपने वादों का निस्पादन हेतु आए पक्षकारो से भी मिले और उनकी समस्याओं का समाधान किया। जिससे न्यायालय में आए सभी पक्षकार काफी संतुष्ट दिखे।जिला जज सह अध्यक्ष डीएलएसए श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष का अंतिम लोकादलत काफी अच्छा रहा जिसमे सभी के सहयोग से उम्मीद से ज्यादा वादों का निस्पादन हुआ है। सचिव डीएलएसए अखिलेश पांडे ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।गौरतलब है कि इस बार जिला जज श्री त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन और सचिव श्री पांडे के नेतृत्व में कटिहार डीएलएसए ने अपने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करने में सफलता हासिल किया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में गठित बेंच में एपीजे मुकेश कुमार, एडीजे पोक्सो राजीव रमन, समरेंद्र गांधी, सीजीएम अनंत कुमार , एसीजेएम तेज प्रताप सिंह,प्रवीण कुमार मालवीय, एसडीजेएम नेहा सिंह, मुंसिफ निशा सिंह, रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह, मुंसिफ बारसोई सन्नी कुमार के साथ न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार वर्मा, स्वस्ति यादव, सुभाष सिंह निषाद, कविता कुमारी ,मोनिका मेहता, योगिता श्री आदि नायायिक अधिकारी , पैनल अधिवक्ता और पीएलवी आदि मौजूद थे। आयोजित इस वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में रेलवे मजिस्ट्रेट विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में रेल क्षेत्र में आरपीएफ ईस्ट पोस्ट इंस्पेक्टर राकेश कुमार की अहम भूमिका रही। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान हर बार की भाती इस बार भी अपना परिवार एनजीओ द्वारा निशुल्क सेवा शिविर लगाई गई। जिसमे हजारों की संख्या में अपना वादों का निस्पादन करवाने आए लोग लाभान्वित हुए। *प्रवीण कुमार झा*
