समारोह आयोजित कर वन पोषक को किया गया सम्मानित।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में जल जीवन हरियाली योजना के तहत वृक्षारोपण कार्य मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वन पोषक को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि विधायक निशा सिंह ,बीडीओ कुमार सौरभ ,पीओ रामानुज कुमार सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे । पीओ श्री कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी बारहों पंचायत से एक एक वन पोषक का चयन किया गया है ।वृक्षारोपण कार्य मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को सम्मानित किया गया है । समारोह को संबोधित करते हुए विधायक निशा सिंह ने कहा कि प्राणपुर में मनरेगा योजना में काफी अच्छा कार्य हो रहा है । उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित भी किया जा रहा है । इससे वन पोषक का मनोबल बढ़ेगा । आने वाला समय मे वन पोषक इससे और अच्छा कार्य करेगा । उन्होंने कहा कि प्राणपुर के हर क्षेत्र में चौमुखी विकास हो रहा है । वन पोषक को सम्मानित करने पर वन पोषकों में हर्ष व्याप्त है । इस अवसर पर सीओ रत्नेश मोहन, मुखिया संघ अध्यक्ष शिव नारायण यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ,चंदन यादव ,मुखिया प्रमोद सिंह ,तनवीर अहमद ,मो जहांगीर ,तारिक अनवर ,अब्दुल हन्नान ,प्रमोद मेहता , जेई अरविंद कुमार ,वरुण कुमार ,योगेंद्र कुमार ,जीवन बौशाक ,पीयूष कुमार सहित कई लोग मौजूद थे ।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
