July 26, 2026

अक्लियती फ्लाह मंच के बैनर तले बैठक आयोजित कर अक्लियतों के हक व अधिकार पर चर्चा की गई

Read Time:3 Minute, 34 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित इटवा मदरसा चौक में मंगलवार को अक्लियती फ्लाह मंच के बैनर तले बैठक आयोजित कर अक्लियतों के हक व अधिकार पर चर्चा की गई। मौके पर बैठक में प्रदेश व जिले के अक्लियत के लोग जनाब अबू अफ़ान फारोकी, डॉक्टर गाजी, डॉक्टर एम आर हक, मंसूर आलम पूर्व मुखिया, जिला परिषद शाहिद हिंदुस्तानी, परवेज खान, राजा खान आदि ने इस मीटिंग को संबोधित करते हुए पूरे अक्लियत के विकास, शिक्षा, स्वास्थ साथ ही देश की तरक्की व लोक सभा चुनाव 2024 में अक्लियतों को महागतबंधन उम्मीदवार बनाए जाने पर चर्चा की। बताया अगर महागठबंधन अक्लियत को उम्मीदवार नही बनाती है तो जनता निर्दलीय उम्मीदवार का चयन कर चुनाव में खड़ा करेगी। साथ ही जिले लेबल पर अक्लियत की एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी लोगो को आने का दावत दिया जाएगा। मौके पर अक्लियतों के मेहमान अबू अफान जी ने कहा कटिहार में 45 प्रतिशत माइनाॅरिटी के लोग है। इंडिया गठबंधन को मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट देना चाहिए। अगर नही देती है तो अक्लियत कमिटी जनता का उम्मीदवार उतारेगी। डॉक्टर गाजी साहेब ने कहा कटिहार जिला भाई चारे का जिला है। हमेशा यहां का मुसलमान महागटबंध को वोट देते आ रहा है। टिकट नही देना दुख का विषय है।जनगणना के अनुसार कटिहार में मुस्लिम को टिकट जाता है। डॉक्टर एम आर हक ने कहा अक्लियत से केवल हर पार्टी वोट लेती है। ऐसा सोचने वाला संभल जाए. कोई गलती ना करे। मौके पर जिला परिषद सदस्य शाहिद हिंदुस्तानी ने कहा कटिहार में माइनॉरिटी 45 प्रतिशत है। अगर यहां मुसलमानों को टिकट नहीं मिलेगी, तो क्या 10 या 20 प्रतिशत वाले जिले में क्या टिकट का चांस होगा। अक्लियत निर्दलीय उम्मीदवार उतारेगी. पूर्व मुखिया मंसूर आलम ने कहा कटिहार का माइनॉरिटी इस बार वोट खुद जनता का उम्मीदवार चुनकर अपना सांसद बनाएगा। मो नसीम अख्तर ने कहा हमे अभी अपना अधिकार मांगने का समय है। सभी अक्लियत के लोगो को एक होकर आवाज उठाने की जरूरत है। कहा अगर महागठबंधन ऐसा करता है, लोकसभा में मुस्लिम चेहरा नही उतारते हैं, तो एक भी मुसलमान महागतबंध को वोट नही करेगा। मौके पर मंच संचालन मो असफाक व मो हारून ने किया। इस अवसर पर मो नसीम, नूर इस्लाम, मो रहमत, अनारूल, सरफराज, एनामुल, मकबूल, कमरूल, मुस्लिम, मतीन, पेसकार सहित कार्यकर्तागण व माइनॉरिटी के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Previous post समारोह आयोजित कर वन पोषक को किया गया सम्मानित।
Next post मनिहारी थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial