दो दिन के अंदर शेष बचे बीज का करें वितरण – डी ए ओ
अशोक कुमार (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड के ई किसान भवन के सभागार में जिला कृषि पदाधिकारी संतलाल साह की अध्यक्षता में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में मुख्य रूप से सदर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार झा मौजूद थे। रबी मौसम में विभिन्न फसलों के बीज वितरण की पंचायत बार गहन समीक्षा की गई ।अनुदानित दर पर गेहूं ,मटर ,चना ,सरसों, मसूर बीज वितरण की समीक्षा की गई ।साथ ही मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत प्रत्येक राजस्व ग्राम में दो किसानों के बीच गेहूं बीज वितरण, मसुर प्रत्यक्षण ,शंकर मक्का प्रत्यक्षण, सरसों प्रत्यक्षण, जीरो टिलेज गेहूं प्रत्यक्षण, तथा दो पंचायत में बीज ग्राम योजना के तहत गेहूं बीज वितरण तथा एक पंचायत में बीज ग्राम योजना के तहत सरसों बीज वितरण को लेकर समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में अनुदानित दर पर सरसों बीज एवं,अनुदानित दर पर गेहूं बीज वितरण में शेष बचे बीजों को 2 दिन के अंदर सभी कर्मियों को शत प्रतिशत वितरण करने का आदेश दिया गया। समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत भौतिक सत्यापन ,आयकर दाता एवं आयोग किसानों से भुगतान की गई राशि की वापसी एनपीसीआई, केवाईसी एवं आधार त्रुटि की प्रगति की भी समीक्षा की की गई।किसान क्रेडिट कार्ड, धान अधिप्राप्ति कि समीक्षा की गई। बीज विक्रेताओं को वितरण के तुरंत बाद ओटीपी अपलोड करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी गणेश कुमार ,कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार, लेखपाल रवि रंजन गुप्ता, किसान सलाहकार मोहम्ममद शाहनवाज अहमद, तनवीर आलम, अमित कुमार, राम निरंजन कुमार, अशोक कुमार यादव, कार्यपालक सहायक मुकेश कुमार आदि मौजूद थे ।
