September 24, 2026

चुनाव आयोग के निर्देश पर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

Read Time:1 Minute, 32 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कटिहार के समाहर्ता सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मनिहारी के प्रखंड सभागार में बीडीओ रणधीर कुमार के अध्यक्षता में
पीएसई एवं डीएसई के द्वारा बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। मालूम हो कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में फोटो की समान प्रविष्टियों (पीएसई), (डीएसई) सहित डुप्लिकेट प्रविष्टियों के सत्यापन का शत-प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसको लेकर प्रखंड के सभी बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर का बैठक कर उन्हें चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देश की जानकारी दिया गया। इसे हर हाल में 15.12.2023 तक निष्पादन करने का अंतिम तिथि निर्धारीत हैं l इस सम्बंध में बीडीओ रणधीर कुमार ने कहा कि बीएलओ को बूथ वाइज दो पालियों में ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिलवाया गया और 15 दिसम्बर तक पीएसई/डी एलएसई का अनुपालन करवाया जाएगा। जिससे मतदाता सूची में एकरूपता आएगी और सूची के दोहराव और एकसमान फोटो की विसंगति दूर होगी।

Previous post रघुनाथपुर स्थित हार्डवेयर दुकान में शटर काटकर हुई लाखों की चोरी वारदात सीसीटीवी कैद
Next post दो दिन के अंदर शेष बचे बीज का करें वितरण – डी ए ओ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial