November 14, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा कुमारीपुर एवं फतेहनगर

Read Time:1 Minute, 52 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

केंद्र द्वारा संचालित किसानों एवं आमजनों के लिए लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के कुमारीपुर एवं फतेनगर पंचायत स्थित पंचायत भवन में केंद्र सरकार द्वारा प्रदत योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने के लिए बीजेपी के लोक सभा सांयोयक कैलाश सिंह के नेतृत्व में विकसित संकल्प भारत यात्रा का रथ कुमारीपुर एवं फतेनगर पंचायत भवन पहुंचा । रथ में लगे एल ई डी के माध्यम से किसानों एवं आम जनता को योजनाओं की जानकारी दी गई । लोकसभा संयोजक ने कहा कि भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना का जन-जन तक पहुंचाते हुए उनकी समस्याओं का भी निराकरण कर रहे हैं। इस क्रम में हम लोग कुमारपुर एवं फतेह नगर पंचायत भवन के समीप रथ लेकर पहुंचकर किसानों को दिखाया गया कि किस तरह से आधुनिकीकरण खेती किसानों को कराना है ।और लोग किस तरह से ड्रोन की मदद से उन्नत एवं वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर सकते हैं। इस मौके पर केंद्र द्वारा संचालित सभी योजना जैसे किसान निधि योजना, उज्जवला गैस योजना के बारे में लोगों की समस्या का निराकरण करते हुए उन्हें जानकारी दी गई।

Previous post दो दिन के अंदर शेष बचे बीज का करें वितरण – डी ए ओ
Next post कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial