August 27, 2026

कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन।

Read Time:59 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर )

दक्षिणी लालगंज पंचायत में कृषि विभाग द्वारा आयोजित पौधा संरक्षण विषय पर फसल सुरक्षा हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि समन्वयक नवीन चंद्र उपाध्याय ने किया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रशिक्षकों ने खेत में लगा फसल में लगने वाले रोग एवं कीट आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर किसान सलाहकार खुर्शीद आलम, किसान मोहम्मद आमिर, प्रमोद कुमार, अजीत कुमार, सीता देवी, आरती देवी, सुभद्रा देवी आदि दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Previous post विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा कुमारीपुर एवं फतेहनगर
Next post मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत मिनी बस खरीदारी करने पर सरकार पांच लाख आर्थिक अनुदान राशि देगें- डी टी ओ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial