उपविकास आयुक्त बारसोई में आयोजित अनुमंडल स्तरीय बैठक में सम्मिलित होकर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
मनोरंजन साहा (बारसोई)
अनुमंडल कार्यालय बारसोई के सभागार में उपविकास आयुक्त सौरभ सुमन ने बुधवार को अनुमंडल के चारों प्रखंड बलरामपुर, बारसोई, आजमनगर एवं कदवा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की जिसमें लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, आवास योजना एवं मनरेगा योजना से संबंधित सभी कार्यों की समीक्षा की गई, डीडीसी ने कहा कि आवास योजना के तहत जिन लाभुकों को एक किस्त या दो किस्त रुपए मिल गए हैं उन्हें आवास निर्माण कार्य पूर्ण करा कर बाकी रुपए देने का निर्देश दिया गया, इसके साथ ही लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रत्येक घर में डस्टबिन उपलब्ध कराना, साफ सफाई से संबंधित जानकारी देना तथा लोगों को स्वच्छता की और जागरूक करना आदि के बारे में निर्देश दिए गए उन्होंने कहा कि शौचालय बनाने को लेकर लोगों को प्रेरित किया जाएगा तथा शौचालय निर्माण के बाद उन्हें 12 हजार रुपए की राशि भी प्रदान की जाएगी, इसके साथ ही पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है, उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश देते हुए उक्त सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है, मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडे, डीआरडीए डायरेक्टर, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका, अंचल पदाधिकारी रानू कुमार, पीओ रमनी कांत सुरज, अनुमंडल के चारों प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल पदाधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
