July 20, 2026

विद्युत विभाग द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा सप्ताह संरक्षण सप्ताह मनाया

Read Time:2 Minute, 47 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रेल मंडल अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा सप्ताह संरक्षण सप्ताह मनाया। कटिहार स्टेशन पर पदस्थापित एसएसई पी. एस. के. यादव एक नेतृत्व में रेल में ऊर्जा संरक्षण की दिशा में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिस दोरान विद्युत विभाग के टीम द्वारा ऊर्जा संरक्षण के बैनर तले पूरे स्टेशन और रेल परिसर का भ्रमण किया गया। इस संबंध में एस एस ई.एस के यादव ने बताया कि भारतीय रेल में 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। जिस दौरान कटिहार रेलमंडल के सीनियर डी ई ई के निर्देश पर पूरे कटिहार रेलमंडल में टीम बनाकर घूम घूम कर जागरूकता अभियान चलाया गया और स्टाफ, वेंडर आदि को जागरूक किया गया। जिससे अधिक से अधिक ऊर्जा की बजत हो सके। गोरतलब है की ऊर्जा कार्य कुशलता ब्यूरो यानी ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बी ई ई) भारत सरकार की एक संविधिक संस्था है जो ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। जबकि यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के तहत ऊर्जा प्रबंधन , परीयोजना प्रबंधन द्वारा ऊर्जा से संबंधित परीयोजनाओ को लागू करने की योजनाओ पर काम किया जाता है। एस एस ई श्री यादव ने आम लोगो से ऊर्जा संरक्षण की दिशा में 100 वॉट के बल्ब की जगह कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लेफ यानी सीएफएल बल्ब का इस्लेमल करने की अपील किया है। जिससे 75 से 80 प्रतिशत ऊर्जा की बजट होती है। इस अवसर पर अलग अलग स्लोगन के साथ रेलकर्मी सुरेंद्र यादव के साथ विद्युत विभाग और अन्य विभाग के कई अधिकारीगण और कर्मचारीगण के साथ यूनियन प्रतिनिधिगण आदि मोजूद थे। कटिहार रेल मंडल में विद्युत विभाग द्वारा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कई जगह सोलर तकनीकी के तहत कार्य किया जा रहा है।

Previous post बेहतर स्वास्थ्य की बुनियाद है स्तनपान नवजात शिशु को छः माह तक केवल स्तनपान जरूरी
Next post उपविकास आयुक्त बारसोई में आयोजित अनुमंडल स्तरीय बैठक में सम्मिलित होकर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial