स्थानीय विधायक ने अलीनगर दियरा तक जाने वाली सड़क की आधारशिला रखी
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
19.46 करोड़ की लागत राशि से 8.65 किमी तक सड़क का निर्माण कार्य होगा
प्रखंड के उत्तरी कांटाकोष और दक्षिणी कांटाकोष को एनएच 131ए से जोड़ने वाली सड़क जो अलीपुर दियरा तक जाएगी, दशकों से ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग गुरुवार को धरातल पर देखी गई। स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने एमएमजीएसवाई अंतर्गत इस सड़क की आमजनों की उपस्थिति में आधारशिला रखी ।दशकों से ग्रामीणों ने कई चुनाव और उसके लुभावने वादों को देखा। कई बार तो इस सड़क की मांग को लेकर विभिन्न चुनावों में मतदान तक का ग्रामीण में बहिष्कार किया। परन्तु गुरुवार को विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के अर्थात प्रयास से सड़क निर्माण का प्राथमिक अमली जामा पहना दिया गया। 8.65 किलोमीटर की सड़क का निर्माण कार्य तकरीबन 19 करोड़ 46 लाख की लागत से पूरा होगा।इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, गोपाल यादव, मो. मनान, संवेदक रविंद्र कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख मिलन यादव, अनंत तिवारी, पूर्व मुखिया बबलू यादव, रजी इमाम, प्रो. नित्यानंद मंडल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।,
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
