July 20, 2026

31 दिसंबर तक राशन कार्ड के सभी सदस्यों का आधार लिंक करना अनिवार्य अन्यथा कट जाएगा नाम – एसडीओ

Read Time:1 Minute, 47 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

31 दिसंबर तक राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों का आधार लिंक करना अनिवार्य है अन्यथा राशन कार्ड से आधार लिंक नहीं होने वाले सदस्यों का नाम काट दिया जाएगा जिसके लिए स्वयं उपभोक्ता जिम्मेदार होंगे उक्त बातें अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडे ने पीडीएस डीलरों के साथ बैठक करते हुए कही, उन्होंने कहा कि राशन कार्ड में अंकित सभी सदस्यों का आधार लिंक उपभोक्ता अपने पीडीएस डीलर के दुकान में जाकर करवा लें उन्होंने उपस्थित पीडीएस डीलर से इस कार्य में जोर-शोर से रुचि लेने को कहा तथा सभी उपभोक्ताओं को जागरूक करने की सलाह दी, उन्होंने कहा कि जो डीलर इस कार्य में लापरवाही बरतेंगे उन पर कार्रवाई होगी, बैठक में उपस्थित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डीडी झा ने भी पीडीएस डीलरों को इस कार्य में युद्ध स्तर पर लग जाने के लिए कहा, उन्होंने कहा कि राशन वितरण के साथ-साथ आधार लिंक का काम भी करें ताकि कोई उपभोक्ता आधार लिंक से वंचित न रहे, उन्होंने उपभोक्ताओं को भी इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए पहले आधार लिंक करने की सलाह दी, बैठक में प्रखंड के सभी पीडीएस डीलर उपस्थित रहे

Previous post स्थानीय विधायक ने अलीनगर दियरा तक जाने वाली सड़क की आधारशिला रखी
Next post रेड क्राँस के सौजन्य से स्कूल मे इन्वर्टर सेट लगाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial