फौजी बेटा घर आया तो परिवार-गांव वालों ने कुछ इस अंदाज में किया स्वागत
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के रामा टोला गांव निवासी विजय ठाकुर के पुत्र नीतीश कुमार का चयन भारतीय सेना में हुआ है। लखनऊ में अपनी ट्रेनिंग पूरी करके वह सोमवार को जब गांव लौटा तो परिवारों के लोग और जनप्रतिनिधि समेत गांव वालों ने उसका जोरदार स्वागत करके देशप्रेम की अनूठी मिसाल पेश की है। नीतीश कुमार के गांव आने की खबर मिलते ही आस-पास के युवाओं ने डीजे पर देशभक्ति गीत पर सहित एक गाड़ी सजाकर उसे सम्मान के साथ घर लाने व स्वागत किया। देश के जवान नीतीश कुमार के पहुंचते ही उसे फूल-मालाओं से लाद दिया। मौके पर आर्मी के जवान नीतीश कुमार ने अपने पहने टोली खोल कर अपने पिता विजय ठाकुर माता रेखा देवी और भाई कपिल ठाकुर को पहनाया। और परिवार के सभी लोगों के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नही था। और इसी दरमियान प्रमुख प्रमुख नीलू देवी, समाजसेवी गौतम कुमार, उप मुखिया रवि कुमार, संतोष ठाकुर आदि लोगों ने भी आर्मी के जवान को माला पहनकर व बुके देकर भव्य स्वागत किया। मौके पर समाजसेवी गौतम कुमार ने बताया की नीतीश कुमार ने हमारे प्रखंड व पंचायत समेत गावों का नाम पूरे देश में रोशन किया है, जिससे गांव के लोगों का सीना चौड़ा हो गया है। हमारे गांव का लाल अब मातृभूमि की सेवा मेंं भी कमाल करेगा। आर्मी जवान के भाई कपिल ठाकुर ने कहा कि कारी मेहनत का फल मिला है। छोटा भाई का सेना में चयन हुआ है। परिवरों में खुशी की माहौल है। कहा कि ठाकुर नाई परिवार से आने वाले हम लोगों के लिए काफी खुशी का पल है। घर पहुंचने पर वर्दी पहने नीतीश का उसके परिवार वालों सहित अन्य लोगों ने मंगल तिलक करके आरती उतारी। यह नजारा देखकर अन्य युवाओं ने भी सेना में जाकर देश सेवा का जज्बा जताया है।
