July 20, 2026

डीटीओ ने चार वाहनों का काटा चालान डीटीओ ने कहा बिना प्लाष्टिक लगाए मिट्टी ढोने वाले ट्रकों पर होगी करवाई

Read Time:2 Minute, 11 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लाभा चौक के समीप   जिला परिवहन पदाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया । लाभा चौक पर वाहन चेकिंग अभियान से चालकों में हड़कंप मच गया । लाभा चौक के समीप एक ओवर लोडेड हाइवा ट्रक को पकड़ा । दस टन अधिक ओवर लोडेड होने के कारण उक्त ट्रक मालिक को 54 हजार पांच सौ रुपये का चालान काटा । वही डीटीओ लाभा चौक के समीप ईंट से लदे ओवर लोडेड ट्रेक्टर को पकड़ा । एक एक  ट्रैक्टर से डीटीओ ने अड़तीस हजार पांच सौ रुपये करके चालान काटा । उन्होंने  बताया कि किसी भी हाल में ओवर लोडेड ट्रक, ट्रैक्टर को बख्शा नही जाएगा । ओवर लोडेड गाड़ी चालकों पर करवाई की जाएगी । डीटीओ ने बताया कि लाभा पुल से ट्रक में मिट्टी लेकर जा रहे ट्रक चालकों को मिट्टी के ऊपर प्लास्टिक लगाना होगा । प्लास्टिक नही लगाने वाले चालकों पर करवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि मिट्टी लदे ट्रक से धूल उड़ने की शिकायत हमेशा मिलती रहती है । उन्होंने बताया कि मिट्टी लदे ट्रक से धूल उड़ने से आमजनों को काफी परेशानी होती है । लोगो को धूल से परेसानी नही हो इसके लिए मिट्टी लदे ट्रक में प्लास्टिक लगाने का निर्देश दिया गया है । ज्ञात हो कि लाभा पुल से दर्जनों मिट्टी लदे ट्रक बिना प्लास्टिक लगाए परिचालन होता है । जिससे लोगो को काफी परेशानी होती है । ग्रामीणों ने इसकी शिकायत परिवहन पदाधिकारी से किया था ।

Previous post दियरा में विधि व्यवस्था को ले एसडीपीओ के नेतृत्व में चहलकदमी
Next post फौजी बेटा घर आया तो परिवार-गांव वालों ने कुछ इस अंदाज में किया स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial