November 14, 2026

बलुआ मुखिया के पिता के निधन पर शोक व्यक्त

Read Time:1 Minute, 17 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत के वर्तमान मुखिया कन्तलाल मुर्मू के पिता होपन मुर्मू (67) का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया। मुखिया के पिता का निधन सोमवार की रात्रि को हुआ था। जानकारी के अनुसार उनके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया सागर यादव, मुखिया रानी देवी, पंचायत समिति सदस्य अरजलाल सोरेन, समाजसेवी अमित कुमार, पंकज कुमार मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, कनकलाल मंडल व समस्त वार्ड सदस्य सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Previous post स्वास्थ्य कर्मियों की हुई समीक्षा बैठक
Next post संघ के अध्यक्ष मनोनीत होने पर मुख्य पार्षद का अभिनंदन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial